top header advertisement
Home - उज्जैन << मतदाता जागरूकता हेतु निगम ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

मतदाता जागरूकता हेतु निगम ने चलाया हस्ताक्षर अभियान


शहर में पेंटिंग के माध्यम से स्लोगन लिख किया जा रहा मतदान हेतु प्रेरित
उज्जैन: लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत उज्जैन आलोट लोकसभा संसदीय चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने साथ ही अधिक से अधिक मतदान करने हेतु उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा आयुक्त श्री आशीष पाठक के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है जिसके क्रम में निगम द्वारा समस्त झोन अन्तर्गत बुधवार से मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का आरंभ किया गया है जो शहर के प्रमुख चौराहा पर किया जा रहा है जिसमें नागरिकों द्वारा इस अभियान में सम्मिलित होकर हस्ताक्षर करते हुए दिनांक 13 मई 2024 को मतदान करने हेतु प्रतिज्ञा ली जा रही है साथ ही मतदान करने हेतु शपथ भी दिलाई जा रही है।
शहर के विभिन्न मार्गा पर मतदाता जागरूकता सम्बंधित स्लोगन लेखन का कार्य भी किया जा रहा है जिससे नागरिकों को मतदान हेतु प्रेरित किया जा सके।

Leave a reply