top header advertisement
Home - उज्जैन << पंडिताई सिखाने वाले आचार्यों ने तीन किशोरों के साथ किया अनैतिक कार्य, एक आरोपित गिरफ्तार

पंडिताई सिखाने वाले आचार्यों ने तीन किशोरों के साथ किया अनैतिक कार्य, एक आरोपित गिरफ्तार


उज्जैन। बड़नगर रोड स्थित दांडी आश्रम में पंडिताई की शिक्षा ग्रहण करने वाले तीन किशोरों के साथ अनैतिक कार्य करने का मामला सामने आया है। महाकाल पुलिस ने देर रात दो आरोपित आचार्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपित फरार है।

महाकाल पुलिस ने बताया कि बड़नगर रोड स्थित दांडी आश्रम में देवास, मंदसौर और राजगढ़ जिले के तीन किशोर पंडिताई की शिक्षा ग्रहण करते हैं‌। आरोप है कि आश्रम के आचार्य अजय और राहुल ने किशोरों के साथ अनैतिक कृत्य किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 7, 8, 9पी और 10 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं देवास जिले के किशोर की शिकायत पर आरोपित अजय के खिलाफ लैंगिक अधिनियम की धारा 11 एवं 12 के तहत केस दर्ज किया है।

आरोपित अजय की तलाश जारी
इसके अलावा आश्रम में रहने वाले मंदसौर जिले के किशोर की शिकायत पर राहुल के खिलाफ धारा 377, 506 और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने देर रात ही राहुल आचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपित अजय फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि मामला 15 दिनों से चल रहा था। पुलिस का कहना है कि अन्य किशोरी के साथ इस तरह की हरकत की गई क्या इसको लेकर मामले की जांच की जा रही है। आरोपित अजय की तलाश में जुटी है।

Leave a reply