top header advertisement
Home - उज्जैन << नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन को सफल बनाने की अपील

नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन को सफल बनाने की अपील


 

उज्जैन। ६ जनवरी को कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इसे लेकर दौलतगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ६ जनवरी को नोटबंदी के खिलाफ होने वाले जंगी प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। इसमें ६ जनवरी को होने वाले आंदोलन को सफल बनाने की अपील पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, योगेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष आजम शेख, विवेक यादव, दिनेश जैन हाईकमान, राजेश राणा ने की। इस अवसर पर नीरज सोलंकी, धर्मेन्द्र गुप्ता, वीरेन्द्र गोसर, विपिन गिरि, बलराम कुमावत, राहुल पटेल, सुनील शर्मा, सुखराम प्रजापत, संतोष सुनहरे, ओम भदौरिया, रीता सारवान, नासीर राईन, शक्ति वर्मा, प्रकाश चौबे, राजेश मालवीय, उमेश भट्ट आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आजम शेख ने किया। आभार वीरेन्द्र गोसर ने माना।

Leave a reply