top header advertisement
Home - उज्जैन << मन्दाकिनी पर एक और महामंडलेश्वर ने लगाया आरोप

मन्दाकिनी पर एक और महामंडलेश्वर ने लगाया आरोप


निरंजनी अखाड़े की निष्कासित महामंडलेश्वर मन्दाकिनी उर्फ़ ममता जोशी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। तीन दिन पहले मन्दाकिनी पर 7 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब जयपुर के एक महामंडलेश्वर ने आचार्य महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर 8 लाख 90 हजार रुपए ठगने का आरोप लगाए है। उन्होंने मन्दाकिनी को रुपए ट्रांसफर करने की ऑनलाइन बैंक डिटेल अखाडा परिषद के अध्यक्ष के सामने रखी। जिसके बाद अब जल्द ही महामंडलेश्वर मन्दाकिनी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराएँगे।

उज्जैन के निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर मन्दाकिनी पर महंत सुरेश्वरानंद पुरी महाराज की शिकायत के बाद सोमवार देर रात को 7 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे महामंडलेश्वर मन्दाकिनी ने कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की। महंत सुरेश्वरानंद पुरी महाराज ने आरोप लगाया था कि महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी ने उन्हें प्रलोभन दिया की उन्हें श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े में महामंडलेश्वर की उपाधि दिलवा देंगी जिसके बाद महंत सुरेश्वरानंद ने झांसे में आकर उन्हें 7 लाख 50 हजार रुपए दे दीये थे। जब उपाधि नहीं मिली तो सुरेश्वरानंद ने अपने रुपए वापस मांगे तो महामंडलेश्वर मन्दाकिनी ने रुपए देने से इंकार कर दिया। जिस पर सोमवार देर रात को महामंडलेश्वर मन्दाकिनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

Leave a reply