top header advertisement
Home - उज्जैन << मंदाकिनी पुरी के बयान नहीं हो पाए, आज फिर अस्पताल जाएगी पुलिस टीम

मंदाकिनी पुरी के बयान नहीं हो पाए, आज फिर अस्पताल जाएगी पुलिस टीम


महामंडलेश्वर की उपाधि दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में घिरी मंदाकिनी पुरी के बुधवार को भी बयान नहीं हो पाए। पुलिस बयान के लिए गुरुवार को फिर से अस्पताल जाएगी। यहां उनका इलाज चल रहा है।

गौरतलब है​ कि महामाया आश्रम निवासी सुरेश्वरानंद पुरी ने चिमनगंज थाना पुलिस को मंदाकिनी पुरी व हरिद्वार निवासी अश्विन चौधरी के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया था। इसमें आरोप लगाए थे कि मंदाकिनी पुरी उन्हें श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े से महामंडलेश्वर की उपाधि दिलवा देगी। इसके एवज में उन्होंने 7.50 लाख रुपए लिए थे। बाद में जब सुरेश्वरानंदजी को अखाड़े पर संपर्क करने पर यह पता चला कि महामंडलेश्वर की उपाधि के लिए कोई राशि नहीं देना पड़ती है तो उन्होंने मंदाकिनी पुरी से अपने रुपए मांगे। लेकिन उन्होंने रुपए देने से इनकार कर दिया था।

उक्त आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने मामले में मंदाकिनी पुरी व चौधरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। इसी बीच मंदाकिनी पुरी ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इधर, जब ये मामला अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी तक पहुंचा तो उन्होंने मंदाकिनी पुरी को महामंडलेश्वर पद से व अखाड़े से निष्कासित करने की कार्रवाई की थी। इसी बीच मंदाकिनी पुरी को लेकर और भी कई शिकायतें अखाड़ा परिषद के पास पहुंची हैं।

जैसे कि उन्होंने महामंडलेश्वर सुमनानंदजी से पांच लाख रुपए की मांग की। कहा कि वे उन्हें बैठने के लिए शेर की खाल लाकर देंगी। यही नहीं मंदाकिनी पुरी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से पहचान बताते हुए किसी को राज्यपाल बनाने का प्रलोभन दिया तो अन्नपूर्णा गिरि से कहा कि वे उन्हें गो संवर्धन बोर्ड का अध्यक्ष बनवा देंगी। एवज में 35 लाख रुपए की डिमांड रखी। बहरहाल इन आरोपों से घिरने के बाद अब मंदाकिनी पुरी की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

Leave a reply