top header advertisement
Home - उज्जैन << औदिच्य ब्राह्मणों ने किया यात्रियों का स्वागत

औदिच्य ब्राह्मणों ने किया यात्रियों का स्वागत


औदिच्य ब्राह्मण समाज की विभिन्न समितियों के संयुक्त तत्वावधान में पंचक्रोशी यात्रियों का स्वागत ग्राम पानबड़ोदिया में किया।

आयोजन में वरिष्ठजन समिति उज्जैन, महिला इकाई उज्जैन एवं युवा कल्याण औदिच्य ब्राह्मण समिति के सदस्यों द्वारा इस वर्ष भी वैशाख माह में निकलने वाली पंचक्रोशी यात्रा में निकलने वाले यात्रियों का स्वागत केला, ककड़ी, बिस्किट, चॉकलेट एवं ठंडी छाछ (मट्ठा) पिलाकर किया गया।

इस अवसर पर महेश जोशी द्वारा ग्राम पानबड़ोदिया स्थित निज स्थान पर कार्यकर्ताओं के िलए व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में प्रेमशंकर पंड्या, जीएल व्यास, भगवान उपाध्याय, महेश जोशी, महेश व्यास, सुशील ठक्कर, चंद्रशेखर जोशी, अशोक जोशी, देवेंद्र व्यास, श्याम आचार्य मौजूद थे।

Leave a reply