top header advertisement
Home - उज्जैन << मंगलनाथ व अंगारेश्वर में ब्राह्मण परशुराम यात्रा के लिए एकजुट

मंगलनाथ व अंगारेश्वर में ब्राह्मण परशुराम यात्रा के लिए एकजुट


भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुरामजी के जन्म उत्सव अक्षय तृतीया 10 मई के लिए नगर में ब्राह्मण समाज उत्सव मनाने के लिए एकजुट होता जा रहा है।

इस दिन महाकाल के आंगन से सुबह 9.30 बजे निकाली जाने वाली श्री परशुराम दर्शन यात्रा वाहन रैली के लिए श्री परशुराम ब्राह्मण युग संगठन के आह्वान पर मंगलवार को मंगल ग्रह की जन्मस्थली मंगलनाथ और अंगारेश्वर पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आए ब्राह्मणों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

साथ ही परिवार सहित मतदान करने और करने का भी संकल्प लिया। संगठन के पं. पंकज दुबे, पं. दीप्तेश दुबे ने बताया कि पं. श्रवण शर्मा, पं.अजय शंकर जोशी, पं.जितेंद्र शुक्ला, पं.सतीश शुक्ला, पं.संजय दुबे, पं. रूपम जोशी ने संकल्प लिया।

Leave a reply