top header advertisement
Home - उज्जैन << आचार्यश्री महाप्रभुजी को लगाया 300 किलो खरबूजे का पना मनोरथ

आचार्यश्री महाप्रभुजी को लगाया 300 किलो खरबूजे का पना मनोरथ


सात दिवसीय श्रीमद् वल्लभाचार्य जयंती महोत्सव के आखिरी दिन आचार्यश्री महाप्रभुजी को 300 किलो खरबूजे का पना मनोरथ का भोग लगाया गया और मोगरे के फूलों से बंगले को सजाया गया।

सर्वप्रथम ब्रज वेशभूषा, प्रश्न मंच, पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन श्री महाप्रभुजी की बैठक मंगलनाथ रोड पर किया गया। मुख्य ट्रस्टी विट्ठल नागर, अतिथि नारायण यादव, सुरेश विजयवर्गीय, विजय केवालिया, राधारमण नागर थे।

प्रतियोगिता में विजेताओं को किया पुरस्कृत

इस अवसर पर ब्रज वेशभूषा प्रतियोगिता 0 से 5 वर्ष में प्रथम अनवी नीमा, द्वितीय यश्वी दीसावल, तृतीय वेदेश व्यास रहीं। 6 से 10 वर्ष में प्रथम सौम्या नीमा, द्वितीय समायरा जवेरी, तृतीय मान्यता पोरवाल रहे। साथ ही सभी वैष्णव के लिए प्रश्न मंच का आयोजन रखा गया।

प्रश्न मंच का संचालन नूपुर नीमा, अदिति नीमा, वर्तिका नागर ने किया। इस अवसर पर श्रीमद् वल्लभाचार्य जयंती महोत्सव समिति के सभी सदस्यों का उपर्णा, माला व स्मृति चिह्न जितेंद्र गांधी, दीपक राजवानी, गिरधर गोपाल नीमा, आनंद पुरोहित, श्याम माहेश्वरी, जयेश श्रॉफ, हेतल शाह, कृष्णा माहेश्वरी और अतिथियों द्वारा भेंटकर सम्मान किया।

Leave a reply