top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन में निरंजनी अखाड़े की जिस महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी ने खुदकुशी की कोशिश की

उज्जैन में निरंजनी अखाड़े की जिस महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी ने खुदकुशी की कोशिश की


उज्जैन में निरंजनी अखाड़े की जिस महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी ने खुदकुशी की कोशिश की, उस पर लोगों से रुपए ऐंठने के आरोप लगे हैं। वह खुद को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की करीबी बताती थी। धोखाधड़ी का केस दर्ज होने के बाद मंदाकिनी ने जहर पी लिया।

मंदाकिनी ने महामंडलेश्वर सुमन भाई, कथावाचक भगवान बापू को भी फंसाने की कोशिश की थी। वहीं, निरंजनी अखाड़े के आचार्य रविंद्र पुरी महाराज को भी शिकायतें मिली हैं। बताया- किसी को राज्यपाल बनाने, तो किसी को गो संवर्धन बोर्ड का अध्यक्ष बनाने के लिए उसने रुपयों की डिमांड की थी। मामला सामने आने के बाद संत समाज में हलचल मच गई है।

Leave a reply