top header advertisement
Home - उज्जैन << राष्ट्र सेविका समिति उज्जैन विभाग प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर उमावि परिसर में बुधवार से शुरू हुआ।

राष्ट्र सेविका समिति उज्जैन विभाग प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर उमावि परिसर में बुधवार से शुरू हुआ।


राष्ट्र सेविका समिति उज्जैन विभाग प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर उमावि परिसर में बुधवार से शुरू हुआ। आज 6 मई सोमवार को समापन होगा। प्रशिक्षण वर्ग में 225 बहिनों ने भाग लिया। राष्ट्र सेविका समिति के इस प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग में शारीरिक, बौद्धिक आध्यात्मिक एवं योग, यष्टि गण समता, पदविन्यास, आचार पद्धति, विविध विषयों पर बौद्धिक चर्चाएं और खेलों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

राष्ट्र सेविका समिति हिंदू महिलाओं का सबसे बड़ा संगठन है। इसकी स्थापना 1936 में लक्ष्मी बाई केलकर ने की थी। इस प्रशिक्षण वर्ग की वर्गाधिकारी पूनम बहल नागदा जिला कार्यवाहिका ने बताया प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य माता-बहिनों को स्व संरक्षण व सक्षम बनाना है। उज्जैन विभाग कार्यवाहिका रमा पांड्या ने बताया कार्य विस्तार के लिए राष्ट्र सेविका समिति के वर्ग प्रतिवर्ष लगते हैं, इससे संगठन का विस्तार होता है। जानकारी वर्ग बौद्धिक प्रमुख शालिनी दीदी ने दी।

Leave a reply