top header advertisement
Home - उज्जैन << यूनिटी मॉल से शिप्रा नदी देख सकेंगे, शिप्रा दर्शन दीर्घा बनेगी

यूनिटी मॉल से शिप्रा नदी देख सकेंगे, शिप्रा दर्शन दीर्घा बनेगी


उज्जैन में प्रदेश का पहला यूनिटी मॉल हरिफाटक मार्ग पर आकार लेने लगा है। जो कि वर्ष 2025 में बनकर तैयार हो जाएगा। उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) द्वारा डेवलप किए जा रहे माॅल में खास बात यह रहेगी कि प्रदेश के सभी जिलों व देश के सभी राज्यों की विशेष सामग्री यहां मिल सकेगी। इसमें शिप्रा दर्शन दीर्घा व मप्र पेवेलियन आदि भी होंगे। हरिफाटक मार्ग पर करीब 3.2 हेक्टेयर क्षेत्रफल है। इसमें से माॅल का निर्माण करीब 5.50 लाख वर्गफीट पर किया जा रहा है।

यूनिटी माॅल में देश के हर राज्य को 900 वर्गफीट की 36 दुकान तथा मप्र के सभी जिलों को 271.00 वर्गफीट की 55 दुकानें अपने विशिष्ट उत्पादों के विक्रय के लिए आवंटित की जाएगी। यानी यूनिटी मॉल में यात्रियों व श्रद्धालुओं को प्रदेश के सभी जिलों से लेकर देश के हर राज्य की सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। उन्हें एक ही जगह पर अपनी पसंद की सामग्री मिल सकेगी। साथ ही 45 दुकानें निजी क्षेत्र को भी आवंटित की जाएगी। इसका प्रावधान किया गया है। वर्तमान में लोअर व अपर बेसमेंट का कार्य चल रहा है। माॅल का निर्माण दिसंबर 2025 तक पूर्ण किया जाएगा। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर निर्माण कार्य किया जा रहा है।

ऐसा होगा यूनिटी माॅल

1500 सीटर क्षमता का कन्वेशन सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा, जिसमें 46 कमरे व 10 डोरमेट्री हॉल रहेंगे। } करीब 400 चार पहिया वाहनों व 200 दो पहिया वाहन बेसमेंट में पार्क हो सकेंगे। } 2 गेम जोन व 27 फूड जोन शॉप व तीन रेस्टोरेंट रहेंगे। इसके अलावा माॅल में दो मल्टीप्लेक्स रहेंगे। 10 डोरमेट्री व तकनीकी लोक भी रहेगा।

2025 तक हाेगा पूरा

^यूनिटी माॅल का निर्माण चल रहा है। अब तक 8 से 10 प्रतिशत तक कार्य हो गया है और दिसंबर 2025 तक सर्वसुविधा युक्त यूनिटी माॅल का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। केसी पाटीदार, ईई यूडीए

Leave a reply