top header advertisement
Home - उज्जैन << तारामंडल के शो को एक्टिव 3-डी 4 के रिजोल्यूशन तकनीक से साथ देख पाएंगे।

तारामंडल के शो को एक्टिव 3-डी 4 के रिजोल्यूशन तकनीक से साथ देख पाएंगे।


वसंत विहार स्थित तारामंडल में एक साल से भी ज्यादा समय से चल रहे अपडेशन का कार्य अब पूरा हो चुका है। दर्शक तारामंडल के शो को एक्टिव 3-डी 4 के रिजोल्यूशन तकनीक से साथ देख पाएंगे। इस अपडेशन के बाद 2013 में बना यह तारामंडल प्रदेश का पहला 3-डी तारामंडल बन गया है। तारामंडल शनिवार से नागरिकों के लिए खुलने वाला है व नियमित शो पुनः प्रारंभ किए जा रहे हैं।

वर्तमान में प्रतिदिन दो शो सुबह 11 से 12 बजे और 2.30 से 3.30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह शो निु:शुल्क रहेंगे। प्रत्येक शो में दर्शकों की क्षमता 81 रहेगी। जहां दर्शकों को 3-डी विजन के लिए चश्मे दिए जाएंगे व उनके बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी। शो का सोमवार को अवकाश रहेगा। यूक्रेन, जापान से मंगवाया गया अपडेशन के लिए सामान : तारामंडल 3-डी प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार किया गया है। इसके लिए करीब साढ़े आठ करोड़ रुपए की लागत है। तारामंडल के लिए 5 नए प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम और सर्वर मंगवाया गया है। मशीनों के लिए बुल्गारिया, यूक्रेन और जापान जैसे देशों से सामान मंगवाया गया, जिसे तैयार करने में लगभग एक साल से ज्यादा का समय लगा। 3-डी प्रोजेक्ट के चलते प्रोजेक्टर के लैंस की फाइन ट्यूनिंग व डायमेंशन सेट की गई, सिलिंग बदलने के साथ सिविल वर्क, साउंड सिस्टम बेहतर करने जैसे कार्य किए गए।

Leave a reply