top header advertisement
Home - उज्जैन << राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उज्जैन में सभा को संबोधित करेंगी

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उज्जैन में सभा को संबोधित करेंगी


उज्जैन आलोट लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी महेश परमार के लिए प्रचार और जनता से वोट की अपील करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उज्जैन में सभा को संबोधित करेंगी। इधर, शनिवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत भी उज्जैन आएंगे।

कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी महेश परमार ने बताया कि इसी हफ्ते प्रियंका गांधी उज्जैन आ सकती है। वे उज्जैन में सभा को संबोधित करेंगी। इससे पहले, महाकाल मंदिर दर्शन के लिए भी जा सकती है। फिलहाल सभा के लिए दशहरा मैदान और सामाजिक न्याय परिसर मैदान जगह देखी है। कार्यक्रम तय होते ही जगह भी तय हो जाएगी। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत उज्जैन आएंगे वे महाकाल मंदिर दर्शन करने के बाद माली समाज की धर्मशाला में माली समाज के लोगो से मुलाक़ात करेंगे।

Leave a reply