top header advertisement
Home - राष्ट्रीय << पति ने जताई चाय पीने की इच्छा, पत्नी ने कैची से हमला कर फोड़ी दी आंख

पति ने जताई चाय पीने की इच्छा, पत्नी ने कैची से हमला कर फोड़ी दी आंख


बड़ौत।  सर्दी के मौसम में चाय की मांग सबसे अधिक होती है। हर कोई एक कप गर्म चाय पीना पसंद करता है। उत्तर प्रदेश से सामने आई एक घटना चाय प्रेमियों को हैरान कर देगी। बागपत में एक शख्स को अपनी पत्नी से चाय मांगने की भारी कीमत चुकानी पड़ गई। सुबह चाय मांगने पर शख्स की पत्नी ने आंखों में कैंची घोंप दी। घटना बुधवार (27 दिसंबर) को सामने आई। 

घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती
पीड़ित की पहचान अंकित के रूप में हुई है। वह बागपत के बड़ौली रोड पर मकान नंबर 6 में रहता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अंकित ने अपनी पत्नी से चाय मांगी थी। जिस पर वह नाराज हो गई और आंखों में कैंची घोंप दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को मेरठ के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।

3 साल पहले हुई थी शादी
अंकित की शादी करीब 3 साल पहलेइ सूप गांव की रहने वाली महिला से हुई थी। शुरुआत में सबकुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे चीजें खराब होने लगी। पिछले डेढ़ साल से दंपति के बीच झगड़े होने लगे।

Leave a reply