top header advertisement
Home - धर्म << 10 मई को मंगल राशि बदलेगा

10 मई को मंगल राशि बदलेगा


10 मई, बुधवार को मंगल अपनी नीच राशि यानी कर्क में आ जाएगा और इस राशि में 1 जुलाई तक रहेगा। जिसका शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर रहेगा। मंगल का असर युद्ध, भूमि, साहस, पराक्रम और बिजनेस पर भी होता है। साथ ही ये ग्रह वैवाहिक जीवन, भौतिक सुख-सुविधाओं और सफलता पर भी असर डालता है। मंगल का राशि परिवर्तन 4 राशियों के लिए शुभ और 6 राशियों के लिए अशुभ रहेगा। वहीं अन्य 2 राशियों पर मिला-जुला असर रहेगा।

सोने-चांदी की कीमतें और शेयर बाजार बढ़ने की संभावना
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र का कहना है कि सोने-चांदी की कीमतें बढ़ सकती हैं। रेशमी कपड़े, प्लास्टिक और रसायनिक चीजों की कीमतें भी बढ़ने के योग बन रहे हैं। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद तेजी आएगी। मशीनरी भी महंगी हो सकती हैं। इनके अलावा खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी आने की संभावना है। दलहन और तिलहन भी सस्ता होगा। इसके साथ ही प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री के लिए सामान्य समय रहेगा।

मंगल की वजह से हवाई या पानी से जुड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। देश के कुछ हिस्सों में हवा के साथ बारिश रहेगी। भूकंप या अन्य तरह से प्राकृतिक आपदा आने की भी आशंका है। प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। सेना और पुलिस विभाग से जुड़े बड़े मामले सामने आ सकते हैं। जल सेना की ताकत बढ़ेगी। देश की कानून व्यवस्था भी मजबूत होगी।

कुंभ समेत 4 राशियों के लिए अच्छा समय
मंगल के राशि बदलने से वृष, कन्या तुला और कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। सेहत के मामलों में भी समय अच्छा रहेगा। मंगल के प्रभाव से पुरानी परेशानियां और विवाद खत्म हो सकते हैं।

मकर समेत 6 राशियों के लिए अशुभ समय
मंगल के नीच राशि में आ जाने से मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 6 राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में संभलकर रहना होगा। तनाव और विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

वृश्चिक और मीन राशि के लिए मिला-जुला समय
मंगल के प्रभाव से वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 2 राशि वालों को कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। फायदा भी होगा। लेकिन कामकाज में रुकावटें और अनचाहे बदलाव का भी सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा।

Leave a reply