top header advertisement
Home - राजनीति << दिल्ली में मेयर चुनाव के पहले हंगामा

दिल्ली में मेयर चुनाव के पहले हंगामा


दिल्ली में MCD के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के लिए छह सदस्यों के चुनाव के पहले AAP के पार्षदों ने हंगामा किया। ये मनोनीत सदस्यों की शपथ का विरोध कर रहे हैं। AAP के पार्षदों ने पीठासीन अधिकारी का घेराव किया और धक्का-मुक्की की। इस दौरान वे भाजपा के सदस्यों से भिड़ गए। इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया।

उधर, कांग्रेस ने मेयर चुनाव में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। सबसे पहले नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद बैलेट पेपर के जरिए मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। मेयर के चुनाव में 273 मेंबर्स वोट डालेंगे। बहुमत के लिए 133 का आंकड़ा चाहिए। AAP के पास 150 तो BJP के पास 113 वोट हैं।

हंगामा की वजह जानिए …
सदन में मनोनीत सदस्यों को सबसे पहले शपथ दिलाई जा रही थी। आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि सबसे पहले उनकी शपथ होनी चाहिए, जिसे जनता ने चुनकर भेजा है। इस पर BJP ने कहा कि AAP नेताओं को नियमों की बिल्कुल भी जानकारी नहीं है। इसी वजह से वह हंगामा कर रहे हैं।

मेयर चुनाव को लेकर बड़े अपडेट्स ...

  • आम आदमी पार्टी के पार्षदों का कहना है कि मनोनीत सदस्यों की शपथ पहले नहीं होती है, लेकिन भाजपा परंपरा बदल रही है।
  • भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि AAP नेताओं को नियमों की जानकारी नहीं है। इसलिए वह हंगामा कर रहे हैं। जब वे बहुमत में हैं, तो वे क्यों डरते हैं? यही काम आप सांसद राज्यसभा में भी करते हैं।
  • आप विधायक आतिशी ने चुनाव न लड़ने के फैसले के बाद कांग्रेस पर भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है।
  • प्रोटेम स्पीकर के लिए AAP ने मुकेश गोयल का प्रस्ताव रखा था, लेकिन LG ने भाजपा पार्षद सत्या शर्मा को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है।

BJP-AAP ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया ...

संजय सिंह बोले- भाजपा ने AAP पार्षदों पर हमला किया
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि मनोनीत सदस्यों की पहले शपथ नहीं होती है, लेकिन भाजपा परंपरा बदल रही है। उनके लोग हमारे पार्षदों को सदन के अंदर मार रहे हैं। संजय ने सवाल करते कहा कि दिल्ली की जनता ने चुनाव में भाजपा को हरा दिया तो क्या उनके नेता हमारे लोगों की जान लेंगे।

 

Leave a reply