top header advertisement
Home - व्यापार << जनवरी में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद

जनवरी में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद



जल्दी साल 2020 बीतने वाला है और नए साल 2021 की तैयारियों में आप जुट गए होंगे, लेकिन यदि जनवरी माह को लेकर आप कुछ प्लानिंग कर रहे हैं तो विशेष ध्यान रखें क्योंकि साल 2021 के पहले महीने में ही करीब 16 बैंक अवकाश हैं। इस बैंक अवकाश के कारण आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में यदि आप बैंक संबंधित कुछ भी काम करने जा रहे हैं तो यहां बैंक के अवकाश की लिस्ट एक बार जरूर देख लें। ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India -RBI) की ओर से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक जनवरी माह में इन दिनों अवकाश रहेगा -

1 जनवरी 2021- नए साल का दिन

2 जनवरी 2021 - नए साल का जश्न

3 जनवरी 2021- रविवार

9 जनवरी 2021- दूसरा शनिवार

10 जनवरी 2021- साप्ताहिक अवकाश (रविवार)

12 जनवरी 2021 - स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन

14 जनवरी 2021 - मकर संक्रांति / पोंगल / माघ संक्रांति

15 जनवरी 2021 - तिरुवल्लुवर दिवस / माघ बिहू और टुसू पूजा

16 जनवरी 2021 - उझावर थिरुनल

17 जनवरी 2021- रविवार

20 जनवरी 2021 - गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मदिवस

23 जनवरी 2021- चौथा शनिवार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन

24 जनवरी 2021- रविवार

25 जनवरी 2021- इमोइनु इरपा

26 जनवरी 2021- गणतंत्र दिवस

31 जनवरी 2021- रविवार

इन स्थानों पर रहेगा 1 जनवरी को अवकाश
नए साल में चेन्नई, आइजोल, गंगटोक, इंफाल और शिलांग के सभी बैंक बंद रहेंगे। साथ ही 1 जनवरी को देश के अन्य शहरों में बैंक खुले रहेंगे, वहीं नए साल के जश्न के लिए आइजोल को 2 जनवरी को एक और छुट्टी मिलेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने परेशानी से बचने के लिए ग्राहकों से कैलेंडर देखकर घर से निकलने की अपील की है।

Leave a reply