top header advertisement
Home - मध्य प्रदेश << भू-राजस्व संहिता 1959 की समीक्षा एवं संशोधन के लिए समिति गठित

भू-राजस्व संहिता 1959 की समीक्षा एवं संशोधन के लिए समिति गठित


राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 के अधीन बने नियमों की समीक्षा कर नियमों में संशोधन करने या नये नियम बनाने के लिए समिति बनायी गयी है। समिति के अध्यक्ष श्री आई.एस. दाणी अध्यक्ष राज्य भूमि सुधार आयोग और उपाध्यक्ष श्री हरि रंजन राव प्रमुख सचिव राजस्व विभाग होंगे। समिति में श्री एम.सेल्वेन्द्रन आयुक्त भू-अभिलेख एवं बन्दोबस्त, श्री अशोक कुमार गुप्ता सदस्य सचिव, राज्य भूमि सुधार आयोग और सचिव राजस्व मण्डल सदस्य होंगे। उपायुक्त डॉ. भारती गुप्ता संयोजक होंगी।

समिति पूर्व में गठित प्रारूपण समिति द्वारा प्रस्तावित मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक 2018 के अनुसरण में प्रस्तावित संशोधनों के परिणामस्वरूप नियमों में संशोधन के प्रस्ताव प्राथमिकता से लेगी। समिति आवश्यकतानुसार अन्य विभागीय अधिकारियों को बैठकों में आमंत्रित कर सकेगी।

राजेश पाण्डेय

Leave a reply