top header advertisement
Home - उज्जैन << अजा मोर्चा प्रदेशभर में बनाएगा 50 हजार से अधिक बस्ती प्रमुख- केरो

अजा मोर्चा प्रदेशभर में बनाएगा 50 हजार से अधिक बस्ती प्रमुख- केरो



मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों को 5-5 मतदान केन्द्रों की जवाबदारी देंगे-जोशी
भाजपा अजा मोर्चा उज्जैन संभाग की बैठक संपन्न-प्रदेश अध्यक्ष, संभागीय
संगठन मंत्री एवं महापौर सहित वरिष्ठनेतागण रहे मौजूद-मोर्चे के
कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा
उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा उज्जैन संभाग की बैठक
भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन पर मंगलवार को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
सुरज केरो एवं संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी के मार्गदर्शन में
आयोजित हुई। जिसमें मोर्चा के कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ ही आगामी
कार्यक्रम तय किये गये।
मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सत्यनारायण खोईवाल ने बताया कि प्रदेश
के सभी संभागों में संभागीय बैठकों का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसी
क्रम में उज्जैन संभाग की बैठक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष केरो एवं संभागीय
संगठन मंत्री के मार्गदर्शन में संपन्न हुई जिसमें महापौर मीना जोनवाल,
प्रदेश उपाध्यक्ष निहालचंद मालवीय, प्रदेश मंत्री दिलीप वंशकार, भाजपा
जिला मंत्री सुरेश गिरी सहित संभाग के सभी 8 जिलों के मोर्चा अध्यक्ष
मनोज मालवीय, गणपत डाबी, प्रेमनारायण चौहान, कमल अहिरवार, बसंतीलाल
मालवीय, डॉ. भवानीशंकर वर्मा एवं जिला प्रभारीगण विक्रमसिंह गोंदिया,
ओमप्रकाश मोहने, गोपाल जाटव, भगवानदास गिरी, प्रभुलाल जाटवा, रामचंद्र
सोलंकी, ओम राजोरिया प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए। बैठक को संबोधित करते
हुए मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष केरो ने पूरे प्रदेशभर में 50 हजार से अधिक
बस्ती प्रमुख बनाने का आव्हान किया एवं पदाधिकारियों को इस कार्य में लग
कर के शीघ्र अतिशीघ्र बस्ती प्रमुख बनाने का संकल्प भी दिलाया। केरो ने
मोर्चा के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संभाग के सभी 8 जिलों से
विस्तृत वृत्त प्राप्त किया एवं मोर्चा के पुर्णगठन, जिला प्रभारियों के
प्रवास की जानकारी, हितग्राही सम्मेलन, बाबा साहेब अंबेडकर जयंती
कार्यक्रम, उज्जवला योजना के कार्यक्रम, असंगठित मजदूर पंजीयन शिविर आदि
अनेक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि मोर्चा आगामी 30 अप्रैल को
बुध्द जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम
आयोजित करेगा।
खोईवाल ने बताया कि बैठक को संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी ने संबोधित
करते हुए कहा कि मोर्चा के प्रत्येक मंडल पदाधिकारियों को 5-5 मतदान
केन्द्र का प्रभारी बनाया जावेगा। इन मतदान केन्द्रों पर 2018 एवं 19 में
विजयश्री वरण करने की जवाबदारी इन पदाधिकारियों के कांधों पर रहेगी। जोशी
ने यह भी कहा कि हम भाजपा सरकार से लाभ लेने वाले हितग्राहियों को पहले
स्वयं से जोड़ें फिर राजनीति से जोड़कर पदाधिकारी बनाने की दिशा में काम
करें। जोशी ने मोर्चा द्वारा किये गये कार्यों को सराहते हुए आगामी
विधानसभा चुनाव हेतु मोर्चा पदाधिकारियों को समाज के बीच जाकर भाजपा का
पक्ष मजबूती से रखने का आव्हान करते हुए कहा कि भाजपा ही इस देश का
एकमात्र ऐसा दल है जिसने सदैव से अनुसूचित जाति वर्ग की चिंता की है।
बैठक में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष निहालचंद मालवीय एवं प्रदेश मंत्री
दिलीप वंशकार ने जिलावार समीक्षा करते हुए संबोधित किया। संचालन मोर्चा
के प्रदेश मीडिया प्रभारी सत्यनारायण खोईवाल ने किया एवं आभार मोर्चा नगर
अध्यक्ष मनोज मालवीय ने माना।

Leave a reply