top header advertisement
Home - जरा हटके << चीन में मिला दुनिया का सबसे बडा मच्‍छर

चीन में मिला दुनिया का सबसे बडा मच्‍छर


मच्छरों की जब बात होती है, सबसे ज्यादा समस्या यह होती है कि वो इतने छोटे होते हैं कि कब काट जाएं पता ही नहीं चलता है। मगर चीन में एक ऐसा विशालकाय मच्छर देखे जाने का मामला प्रकाश में आया है कि विशेषज्ञों के होश उड़ गए हैं।

चीन के सिचुआन प्रांत में विशेषज्ञों को 11.15 सेंटीमीटर आकार का मच्छर दिखा है। कीट विज्ञान से जुड़े वैज्ञानिक इसे देखकर हैरत में हैं। स्थानीय खबरों के मुताबिक, इंसेक्ट म्यूजियम ऑफ वेस्ट चाइना के संरक्षक झाओ ली ने बताया कि मच्छर होलोरुसिया मिकादो प्रजाति से संबंध रखता है।

मच्छरों की यह खास प्रजाति पहली बार जापान में पाई गई थी। इसका नाम ब्रिटिश कीट विज्ञानी जॉन ओब्दैयाह वेस्टवुड ने 1876 में दिया था, जिसके आठ सेंटीमीटर तक पंख होते हैं। चीन के विशेषज्ञों को यह मच्छर चेंग्दू स्थित माउंट किंगचेंग की यात्रा के दौरान मिला था। खास बात यह है कि देखने में यह मच्छर भले भयानक लगें, मगर यह काटते नहीं हैं। इस प्रजाति के वयस्क मच्छरों का जीवन चक्र छोटा होता है और ये कुछ दिन ही जीवित रहते हैं। ये फूलों का रस पीते हैं। दुनिया भर में मच्छरों की हजारों प्रजातियां हैं, लेकिन उनमें से खून पीने वाली मात्र 100 प्रजातियां ही हैं। 

Leave a reply