top header advertisement
Home - उज्जैन << अवंतिका सोशल फाउंडेशन ने किया झूलेलाल प्रतिमा पर माल्यार्पण

अवंतिका सोशल फाउंडेशन ने किया झूलेलाल प्रतिमा पर माल्यार्पण


उज्जैन। अवंतिका सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव प्रखर पांडेय, निलेश राजोरिया एवं अन्य सदस्यों ने सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर पहुंचकर भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सिंधी समाज के समस्त लोगों को चेटीचंड महोत्सव की बधाई दी। 

सिंधी समाज प्रवक्ता अर्जुन तेजवानी ने संस्था सदस्यों को कि हमारा समाज व्यापारी वर्ग है। हमारे पूर्वज जब व्यापार के लिये समुद्र रास्ते से जाते थे तो कई विपदाओं का सामना करना पड़ता था जैसे समुद्री तूफान, जीव जंतु, चट्टाने, समुद्री दस्यु गिरोह जो लूटपाट मचाकर माल लूट लेते थे। इसलिए यात्रा के समय महिलाएं वरूण देवता की स्तृति करती थी। वह तरह-तरह की मन्नतें मांगती थीं। भगवान झूलेलाल जल के देवता हैं, जब पुरूष सुरक्षित घर लौट आता था तो चेटीचंड को उत्सव के रूप में मनाते थे तथा भंडारा किया जाता था। इस दिन विक्रम संवत् 1007 सन् 951 ई. में सिंध प्रांत के नसरपुर नगर में रतनराम के घर माता देवकी के गर्भ से प्रभु स्वयं तेजस्वी बालक उदयचंद्र के रूप में अवतार लेकर पैदा हुए एवं शैतानों का नाश करके धर्म की रक्षा की। इस अवसर पर विनय झा, सुनील चौहान, चीनू लालवानी उपस्थित थे। 

Leave a reply