top header advertisement
Home - उज्जैन << चेटीचंड महोत्सव पर सिंधु सेवा समिति ने निकाली ऐतिहासिक वाहन रैली

चेटीचंड महोत्सव पर सिंधु सेवा समिति ने निकाली ऐतिहासिक वाहन रैली



3 हजार पुरूष, 1 हजार महिलाएं तथा 300 बच्चे हुए शामिल-100 से अधिक मंचों से हुआ रैली का स्वागत
उज्जैन। चेटीचंड महोत्सव पर सिंधु सेवा समिति द्वारा सिंधी कॉलोनी चौराहे से ऐतिहासिक वाहन रैली निकाली जिसमें 3 हजार पुरूष, 1 हजार महिलाएं तथा करीब 300 बच्चे शामिल हुए। बच्चे महात्माओं, महापुरूषों तथा भगवान के वेश में शामिल हुए। महिलाएं 50 से अधिक ईरिक्शा तथा मोटर सायकलों पर सवार होकर निकली। समिति अध्यक्ष महेश सीतलानी के संयोजन में निकली रैली में समाजजन झूमते नाचते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकले। रैली का स्वागत शहर भर में 100 से अधिक स्थानों पर हुआ। रैली इतनी लंबी थी कि सिंधी कॉलोनी से इंदिरानगर पहुंचने में इसे 6 घंटे का समय लगा। 
महेश सीतलानी के अनुसार पहली बार इतनी बड़ी ऐतिहासिक रैली सिंधी समाज की निकली जिसमें सभी उम्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रैली का स्वागत विधायक डॉ. मोहन यादव, महापौर मीना जोनवाल, कांग्रेस नेता चेतन यादव, पार्षद हेमलता गब्बर कुवाल, भाजपा सिंधी समाज व्यापारिक एसोसिएशन, दौलत गंज व्यापारी, महाकाल सिंधी कॉलोनी पंचायत, सिंधी कॉलोनी पंचायत, इंदिरा नगर पंचायत, कांग्रेस नेता अजीतसिंह ठाकुर, विक्की यादव, राजकुमार गोपलानी  आदि ने किया। सिंधी कॉलोनी से 9.30 बजे प्रारंभ हुई रैली सुभाषनगर, महाकाल सिंधी,टॉर, मालीपुरा, फव्वारा चौक, निकास होते हुए दोपहर 3.30 बजे इंदिरा नगर स्थित झूलेलाल घाट पर समाप्त हुई। समापन पर निगम सभापति सोनू गेहलोत एवं इंदिरानगर पंचायत अध्यक्ष पुरूषोत्तम जेठवानी ने सम्मान किया। दीपक बेलानी के अनुसार महेश सीतलानी के नेतृत्व में निकली रैली में समाज के संतोष लालवानी, मुकेश जेठवानी, दीपक वाधवानी, किशोर मूलानी, जयेश आहूजा, जितेन्द्र कृपलानी, कपिल वासानी, धर्मेन्द्र लालवानी, मुकेश सुखनानी, दयाल वाधवानी, मनीष चांदवानी, दीपक सीतलानी, महेश सीतलानी, राजकुमार परसवानी, नरेन्द्र सबनानी, महेश चांदवानी, डॉ. संतोष चांदवानी, डॉ. रेखा चांदवानी, रोमा सीतलानी, रिंकू बेलानी, काम्या लालवानी, करिना कोटवानी, इशिता आहूजा, रेशम कोटवानी, काजल सुखनानी, हर्षा वाधवानी, चारू दादवानी, नंदनी सितलानी आदि प्रमुख शामिल हुए। अंत में महेश सीतलानी ने रैली को सफल बनाने पर समाजजनों तथा शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। 

Leave a reply