top header advertisement
Home - धर्म << आज डेढ़ घंटे तक सतत होगा मंत्र प्रवाह

आज डेढ़ घंटे तक सतत होगा मंत्र प्रवाह


उज्जैन। मुनि आदर्शरत्न सागर की महामांगलिक आज होगी। महामांगलिक दौरान मुनि आदर्शरत्न सागरजी जैन शास्त्र में निहित आत्मरक्षा जिन पन्जर स्त्रोत्र (व्याधि नाशक), शांतिधारा पाठ, ऋषि मंडल (बाह्य बाधा नाश), संति करम स्त्रोत्र आदि का उच्चारण करेंगे। जो सतत डेढ़ घंटे तक चलेगा। 
श्री नवरत्नसागर सूरिश्वरजी म.सा. की सभी रोग, शोक नाशक, महाप्रभावशाली दुख दरिद्र हरनेवाली, रिध्दि सिध्दि प्रदायक महामांगलिक का श्रवण मुनि आदर्शरत्न सागर द्वारा अरविंदनगर स्थित मनोरमा परिसर में कराया जाएगा। श्री जैन श्वेतांबर (छोटे साथ) ओसवाल समाज अध्यक्ष संजय जैन खलीवाला व सचिव सुशील जैन के अनुसार आज 18 मार्च रविवार को दोपहर 11 बजे से होने वाली महामांगलिक का लाईव प्रसारण फेसबुक पेज पर वॉईस ऑफ उज्जैन पर होगा। महामांगलिक के साथ ही सकल श्रीसंघ का साधार्मिक वात्सल्य आयोजित होगा। महामांगलिक सुनने हेतु सैकड़ों समाजजनों के साथ जिलेभर से गुरूभक्त शामिल होंगे।

Leave a reply