top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन के 7 खिलाड़ी आज इंदौर में लड़ाएंगे पंजा

उज्जैन के 7 खिलाड़ी आज इंदौर में लड़ाएंगे पंजा



उज्जैन। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के अंतर्गत आरएनटी (आईआईटीए) बॉयस होस्टल द्वारा आज 18 फरवरी रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में उज्जैन के 7 खिलाड़ियों का दल सहभागिता करेगा। 
उज्जैन जिला पंजा कुश्ती संघ के अध्यक्ष संदीपसिंह कुशवाह ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में उज्जैन से खिलाड़ी सूरज भारती, महेन्द्रसिंह चंद्रावत, जितेन्द्र नायक, अजय आंजना, विकास शर्मा, आकाश यादव, अनिल मंडेरिया मैनेजर गोपाल यादव व कोच प्रतीक तोमर के नेतृत्व में प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। संस्था के जितेन्द्रसिंह कुशवाह, संतोष विश्वकर्मा, पंकज गुप्ता, देवेन्द्रसिंह द्वारा टीम को प्रतियोगिता हेतु रवाना होने से पूर्व शुभकामनाएं दी। 

Leave a reply