top header advertisement
Home - जरा हटके << इसे शादी का गाउन समझने की गलती कर बैठे लोग, निकला 6.5 करोड़ का केक

इसे शादी का गाउन समझने की गलती कर बैठे लोग, निकला 6.5 करोड़ का केक



ब्रिटेन में लोगों ने खूबसूरत वेडिंग गाउन देखा लेकिन जब पास जाकर उसे छूने की कोशिश की तो उनके होश उड़ गए। असल में ये वेडिंग गाउन पहनी एक स्टेच्यु नहीं बल्कि एक पूरा का पूरा केक था। जिसकी कीमत करीब 6.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये दुनिया के सबसे महंगा वेडिंग केक में से एक है।
- इस केक को डिजाइन किया है ब्रिटेन की सिलेब्रिटी केक डिजाइनर डैबी विंघेम्स ने। इसे बनाने में 1000 हजार असली मोती, 5000 फूल, 1000 अंडे, 25kg चॉकलेट का इस्तेमाल हुआ है। इसका कुल वजन करीब 100 kg है।

दुनिया में सबसे महंगे केक का रिकॉर्ड
- अगर आप समझ रहे हैं कि ये दुनिया का सबसे महंग केक है तो जरा ठहर जाइए। इसी केक को बनाने वाली 36 साल की डैबी के नाम ये रिकॉर्ड है। उन्होंने 50 मिलियन पाउंड यानी 445 करोड़ रु की कीमत वाला केक भी बनाया है।

- डैबी ने ये केक दुबई में होने वाले एक शो के लिए बनाया है।

ड्रेस की तरह डिजाइन करती हैं केक
- डैबी हर केक बनाने के लिए हर दिन 12 घंटे से भी ज्यादा काम करती हैं। वे हर केक को ड्रेस की तरह डिजाइन करते हैं। डैबी को दुनिया की सबसे महंगी केक डिजाइनर कहा जाता है।

Leave a reply