top header advertisement
Home - उज्जैन << पं. दीनदयाल उपाध्याय अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ‘मेरे दीनदयाल’ में 12 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा दी

पं. दीनदयाल उपाध्याय अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ‘मेरे दीनदयाल’ में 12 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा दी



भाजयुमो द्वारा क्षीरसागर स्टेडियम में पं. दीनदयाल उपाध्याय परिसर बनाकर
करवाया परीक्षा का आयोजन
उज्जैन। नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा
द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
‘मेरे दीनदयाल’ का आयोजन मंगलवार को क्षीरसागर स्टेडियम में किया गया।
जिसमें लगभग 12 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में कक्षा
8वीं से लेकर 12वीं तक तथा महाविद्यालयीन कक्षाओं में अध्ययनरत
विद्यार्थी शामिल हुए।
भाजयुमो नगर अध्यक्ष अमय आप्टे के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, उर्जा मंत्री पारस जैन, विधायक
मोहन यादव, नगर जिलाध्यक्ष इकबालसिंह गांधी, युवा मोर्चा के प्रदेश
महामंत्री के.पी. झाला, फार्मेसी कौंसिल के अध्यक्ष ओम जैन, खाद्य आरोग्य
के सदस्य किशोर खंडेलवाल, महामंत्री सुरेश गिरी, विवेक जोशी, राजेन्द्र
णलानी, निगम सभापति सोनू गेहलोत उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित
युवाओं को स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का संकल्प महापौर मीना जोनवाल द्वारा
कराया गया। सभी परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया एवं
भाजपा के पोलिंग बुथ अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष तक सभी पर्यवेक्षक की
भूमिका में रहे। अंत में सभी अतिथि पर्यवेक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्र का
निरीक्षण किया गया। क्षीरसागर स्टेडियम को पं. दीनदयाल उपाध्याय परिसर का
नाम दिया गया था एवं पूरे मैदानी क्षेत्र को चार भागों में बांटकर भाजपा
के पितृ पुरूष क्रमशः श्यामाप्रसाद मुखर्जी, प्यारेलाल खंडेलवाल, राजमाता
सिंधिया एवं कुशाभाउ ठाकरे का नाम दिया गया था। सभी विद्यार्थियों के लिए
बैठक एवं चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई थी। संचालन भाजयुमो नगर
अध्यक्ष अमय आप्टे ने किया।

Leave a reply