top header advertisement
Home - उज्जैन << गुरूदेव के बोध दिवस पर लिया समयदान का संकल्प

गुरूदेव के बोध दिवस पर लिया समयदान का संकल्प


उज्जैन। गायत्री शक्तिपीठ पर हर्षाेल्लास के साथ बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। नवीनीकरण के बाद यज्ञशाला में चार पारियों में करीब 200 याजकों ने 5000 से अधिक आहुतियां समर्पित कीं। यहाँ प्रातः काल पूज्य गुरुदेव के आध्यात्मिक जन्मदिन के अवसर पर सजल-श्रद्धा, प्रखर-प्रज्ञा का विशेष पूजन अभिषेक हुआ।
प्रचार प्रसार सेवक देवेन्द्र श्रीवास्तव के अनुसार पर्व पूजन के समय माता सरस्वती श्रृतु राज बसंत के पूजन के बाद गुरुदेव के अध्यात्मिक जन्मदिन पर नियमित समयदान का संकल्प परिजनों को कराया गया। यज्ञ के साथ मंत्र पुंसवन, मुंडन, विद्यारंम्भ, दीक्षा, यज्ञोपवीत संस्कार भी कराए गए। पर्व संकल्प के समय उपस्थित झोन अध्यक्ष विनीता शर्मा ने स्वप्रेरणा से गायत्री शक्ति पीठ पर चल रहे निर्माण कार्यों में सहयोग का संकल्प लिया। जिसके लिए परिजनों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। सांयकाल विवेकानंद कालोनी में दीपयज्ञ के माध्यम से परम पूज्य गुरुदेव को समयदान की संकल्पित पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Leave a reply