top header advertisement
Home - धर्म << जानिए अंबाजी मंदिर के बारे में जहां जा रहे हैं PM मोदी

जानिए अंबाजी मंदिर के बारे में जहां जा रहे हैं PM मोदी



अहमदाबाद। गुजरात में दूसरे और अंतिम चरण में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार सी-प्लेन में सवार होकर अंबाजी के दर्शन को जाएंगे। अंबाजी मंदिर गुजरात का प्रसिद्ध मंदिर है, जहां दूर-दूर से लोग दर्शन करने आते हैं। हम यहां अंबाजी मंदिर की खास बातें बताएंगे -
अंबाजी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक हैं। कहा जाता है कि यहां देवी सती का हृदय गिरा था। सबसे खास बात यह है कि सामान्य मंदिरों के विपरीत इस मंदिर के गर्भगृह में देवी की कोई प्रतिमा नहीं है। दरअसल, यहां देवी की मूर्ति के स्थान पर श्रीयंत्र की पूजा होती है।

यहां पवित्र ज्योति भी जल रही है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह अखण्ड है और कभी नहीं बुझी। जानकार बताते है कि अंबाजी मंदिर के पास ही एक पहाड़ है, जिसका नाम गब्बर है। यहां भी मां का प्राचीन मंदिर है।
अंबाजी मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां भगवान श्रीकृष्ण का मुंडन संस्कार संपन्न हुआ था। वहीं भगवान राम भी शक्ति की उपासना के लिए यहां आ चुके हैं। हर साल भाद्रपदी पूर्णिमा के मौके पर यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा होते हैं।

Leave a reply