top header advertisement
Home - धर्म << जिसके आने से राष्ट्र का मंगल हो वही राम है- पं. व्यास

जिसके आने से राष्ट्र का मंगल हो वही राम है- पं. व्यास



श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ में मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-आज होगी
गोवर्धन पूजा
उज्जैन। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर मुनिनगर में आयोजित श्रीमद् भागवत
सप्ताह ज्ञानयज्ञ के चतुर्थ दिन रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से
मनाया गया। कथा व्यास पं.सुनीलकृष्ण व्यास ने रामकथा के माध्यम से राम
शब्द की सुंदर व्याख्या प्रस्तुत की। रा याने राष्ट्र म याने मंगल जिसके
आने से राष्ट्र का मंगल हो वही राम है।
राजा बलि का प्रसंग सुनाते हुए पं. व्यास ने कहा कि धन्य है वह महाराज
बलि जिसने अपना सर्वस्व परमात्मा को समर्पित कर दिया और परमदानी बन गए।
आपने कथा में सूर्यवंश की कथा के द्वारा सूर्यवंश के कई राजाओं की कथा का
वर्णन किया। भक्त अमरीश के चरित्र को सुनाकर एकादशी का महत्व आपने बताया
गंगा अवतरण की कथा के प्रसंग को विस्तार से सुनाया। कथा मंडप को सजया गया
और जैसे ही कृष्ण के जन्म का प्रसंग आया उसी समय कथा मंडप के बीच
वसुदेवजी अपने सिर पर बालकृष्ण को धारण कर पधारे। सभी भक्तों ने नंद के
घर आनंद भयो के जयकारे लगाए। कथा संयोजक पं. गोपालकृष्ण व्यास ने बताया
आज कथा में गोवर्धननाथ का पूजन होगा तथा छप्पन भोग लगाया जाएगा।

Leave a reply