top header advertisement
Home - उज्जैन << देवराखेड़ी में किसान दिवस आयोजित

देवराखेड़ी में किसान दिवस आयोजित


उज्जैन | कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा आज महिला किसान दिवस ग्राम देवराखेड़ी में आयोजित किया गया। महिला किसान दिवस मनाने के पीछे महिलाओं को सशक्त करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराना था। कार्यक्रम श्रीमती अयोध्याबाई आंजना की अध्यक्षता तथा श्रीमती सीताबाई आंजना के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। देवराखेड़ी में महिला समूह मां दुर्गा स्व-सहायता समूह का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है।
    कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ.आरपी शर्मा एवं डॉ.डीएस तोमर ने महिलाओं को आत्मनिर्भर होने तथा धनार्जन के सरल तरीके बताये। डॉ.रेखा तिवारी (गृह वैज्ञानिक) ने महिलाओं तथा बालिकाओं के शैक्षणिक स्तर को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही महिला समूह की आर्थिक उन्नति हेतु महिलाओं की विभिन्न प्रतिभाओं एवं गुणों को सकारात्मक रूप देने पर ध्यानाकर्षित किया। ग्रामीण स्तर पर सिलाई-कढ़ाई, हस्तनिर्मित विधायें, बंधेज, मूल्य संवर्धन तथा फल परीरक्षण के बारे में भी महिलाओं से चर्चा की। स्वस्थ सेहत हेतु संतुलित आहार के महत्व के बारे में भी चर्चा की तथा पौष्टिक आहार से कैसे बीमारियों से बचा जा सकता है, इसकी भी विस्तृत से चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिलाओं एवं स्कूली बालिकाओं के लिये विभिन्न प्रतियोगिताएं भी रखी गई, जिसमें ड्राइंग, पौष्टिकता की जानकारी खेल-खेल में तथा प्रश्न-उत्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेताओं को पारितोषित वितरण किये गये। कार्यक्रम में कुल 26 महिलाओं ने भाग लिया।

Leave a reply