top header advertisement
Home - उज्जैन << पर्यावरण सहेजेंगे, लुप्त नदियों और तालाबों को ढूंढेंगे

पर्यावरण सहेजेंगे, लुप्त नदियों और तालाबों को ढूंढेंगे


उज्जैन। नमामि देवी नर्मदे प्रकल्प उज्जैन संभाग की बैठक का आयोजन रविवार को भाजपा कार्यालय पर हुआ। जिसमें पर्यावरण सहेजने के साथ ही लुप्त होती नदियों, जलाशयों को बचाने के साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। 

       जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे के मार्गदर्शन एवं प्रदेश सहसंयोजक एवं संभाग प्रभारी केशरसिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में संभाग के प्रत्येक जिले में ब्लॉक स्तर पर लुप्त हो चुकी या लुप्त होने की कगार पर नदियों और तालाबों को ढूंढने तथा ढूंढ कर अगली बैठक में बताने को कहा गया ताकि उन्हें बचाया जा सके। सामाजिक, पर्यावरण एवं धार्मिक के साथ जल संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले समर्पित लोगों की सूची बनाकर लाना, प्रति माह के कार्यक्रम तय करना, नर्मदे प्रकल्प के तहत जिस क्षेत्र में काम करना है उसमें आने वाले 21 विभाग के अधिकारियों से समन्वय बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। पर्यावरण को अधिक से अधिक शुद्ध कैसे रखा जाए एवं धरती पर हरियाली की चुनर ओढ़ाते हुए जल संयंत्रों को कैसे जीवित रखा जाए, जैविक खेती को महत्व देने हेतु प्रचार प्रसार हो। दीपावली पर्व पर मिट्टी के दिए, छोटे एवं लघु उद्योगों से बने देशी सामान एवं अपने ही देश में निर्मित सामग्री के उपयोग को लेकर जनमानस से आग्रह करने का निर्णय बैठक में लिया गया। साथ ही लोगों से आग्रह करेंगे कि वे चीनी सामान का बहिष्कार करें। बैठक में संभाग के सभी नवनियुक्त जिला संयोजकों का दुपट्टा ओढ़ाकर प्रदीप पांडे और केशरसिंह पटेल द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक अशोक कवीश्वर शाजापुर, सुनील पुरोहित देवास, रघुवीर सिंह शक्तावत रतलाम, मिश्रीलाल रियाल नीमच, चंद्रेश शर्मा आगर, देवेश्वर शर्मा उज्जैन नगर, रमेशचंद्र चौधरी उज्जैन ग्रामीण उपस्थित थे। संचालन रमेशचंद्र चौधरी ने किया एवं आभार देवेश्वर शर्मा ने माना। बैठक में तय हुआ कि नदियों एवं तालाबों में पूजन सामग्री न डालें तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें जिससे बीमारियां ना हों। आने वाले समय में नशा मुक्ति पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। नदी के किनारे मृत जानवरों के अंतिम संस्कार ना हो इसे रोकना भी सभी की जिम्मेदारी है। 

Leave a reply