top header advertisement
Home - उज्जैन << अमित शाह के दौरे का उद्देश्य केवल सत्ता में काबिज रहना

अमित शाह के दौरे का उद्देश्य केवल सत्ता में काबिज रहना


उज्जैन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा सिर्फ राजनैतिक होकर पुनः सत्ता वापसी तक सीमित रहा। जबकि राजनैतिक पार्टियों के नेताओं का प्रथम कर्तव्य राज्य में आम नागरिकों के कष्ट को जानना एवं जनता के प्रति जबावदेही होती है। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र में किये वादे पूरे नहीं किये और नये चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी। प्रदेश सरकार के चुनावी वादे और मुख्यमंत्री की हजारों घोषणाओं पर प्रदेश की जनता टकटकी नजरों से देख रही है।

उक्त आरोप कांग्रेस नेता रवि राय ने लगाते हुए कहा कि समाचार पत्रों में पढ़ा है कि प्रदेश के मंत्री कांग्रेसजनों को साथ रखे और उनका कोई भी कार्य न करें। इस पर टिप्पणी करते हुए रवि राय ने कहा कि प्रदेश के मंत्री पहले स्वयं अपने कार्य कर लेवे फिर भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्य करें और फिर प्रदेश की जनता के कार्य करे। रवि राय ने कहा कि कांग्रेसजनों को कोई स्वयं के कार्य की आवश्यकता नहीं है। वर्तमान में तो प्रदेश सरकार भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के ही कार्य नहीं कर पा रही। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के कार्यों को बखूबी कराना जानते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रदेश की खस्ता आर्थिक हालत पर चर्चा नहीं की गई और न ही प्रदेश में कुशासन और घोटालों पर। प्रजातंत्र में सत्ता प्राप्ति का उद्देश्य जनता की सेवा ही होता है। 

Leave a reply