top header advertisement
Home - उज्जैन << सांस्कृतिक आयोजनों के साथ हुआ धार्मिक, सामाजिक संस्था अध्यक्षों का सम्मान

सांस्कृतिक आयोजनों के साथ हुआ धार्मिक, सामाजिक संस्था अध्यक्षों का सम्मान


 


उज्जैन। दिगम्बर जैन महिला परिषद अवन्ति द्वारा जैन समाज की समस्त महिलाओं को संगठित कर विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन किये गये। इस अवसर पर शहर की समस्त धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की महिला अध्यक्षों का सम्मान किया गया। 
मनोरमा गार्डन पर आयोजित रंगारंग समारोह में समाज की लगभग 400 से 500 महिलाएं सम्मलित हुई। जिसमें विभिन्न मनोरंजक और रोमांचक प्रस्तुतियां परिषद की सदस्यों द्वारा दी गई। परिषद अध्यक्ष पुष्पा बज ने बताया कि इस दौरान टिफिन पार्टी का आयोजन भी किया गया। समारोह को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष सीमा पतंग्या, उषा कासलीवाल, नीता धवल, विनीता कासलीवाल, अर्पणा कासलीवाल, सिम्मी जैन, टीना पण्डया, ख्याति सोनी, रूपल शाह, इंदिरा बोहरा सहित अनेक महिला सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 
संचालन मेघा जैन ने किया तथा आभार सचिव डाॅली मोदी ने माना।

Leave a reply