top header advertisement
Home - धर्म << 700 मुनिराजों को 700 श्रीफल, लाडू चढ़ाये

700 मुनिराजों को 700 श्रीफल, लाडू चढ़ाये



उज्जैन। रक्षा बंधन महापर्व पर आचार्य प्रसन्न ऋषि गुरुदेव के सानिध्य में विशेष पूजा, अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य नियम पूजन हुआ। इस अवसर पर शान्ति विधान में ७०० मुनिराजो पर हुए उपसर्ग निवारण के तहत ७०० श्रीफल एवं 700 लाडू सम्पूर्ण समाज जन द्वारा चढ़ाये गये।
जैन समाज के सचिव सचिन कासलीवाल के अनुसार जैन बोर्डिंग मंदिर फ्रीगंज पर हुए इस आयोजन में लाडू प्रमोद जैन लक्ष्मी नगर वालों की ओर से चढ़ाये गये। तत्पश्चात रक्षा सूत्र गुरुवर के हाथो से दिए गये। इस पूजा विधान में बड़ी संख्या में समाजजनों ने धर्म लाभ लिया। इस अवसर पर आचार्य प्रसन्न ऋषि गुरुदेव द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर विशेष प्रवचन दिये गये।

Leave a reply