top header advertisement
Home - उज्जैन << संभाग के 2 जिलों में सामान्य से अधिक व 4 जिलों में सामान्य वर्षा

संभाग के 2 जिलों में सामान्य से अधिक व 4 जिलों में सामान्य वर्षा


 

      उज्जैन । संभाग में इस वर्ष मानसून सत्र में 21 जुलाई तक दो जिलों नीमच और रतलाम में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वहीं संभाग के उज्जैन, मंदसौर और शाजपुर जिलों में इस वर्षा सत्र में अभी तक सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। आगर-मालवा में सामान्य से कम वर्षा दर्ज हुई है।

उज्जैन जिले में अब तक 13.98 इंच वर्षा

      उज्जैन जिले की नागदा तहसील में इस वर्षा सत्र में सबसे अधिक वर्षा 18.18 इंच दर्ज की गई है। एक जून से अब तक उज्जैन तहसील में 14.21 इंच, खाचरौद में 11.52, बड़नगर में 13.85, महिदपुर में 12.59 तथा तराना तहसील में 9.76 इंच वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक औसत वर्षा 13.98 इंच हुई है। गत वर्ष अब तक औसत वर्षा 15.29 इंच दर्ज हुई थी।

Leave a reply