top header advertisement
Home - राष्ट्रीय << नापाक पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

नापाक पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद


पाकिस्तान ने देर रात राजौरी के सुंदरबानी सेक्टर में सीजफायर वॉयलेशन किया। इसमें एक जवान जयद्रथ सिंह शहीद हो गए। वहीं, एक जवान जख्मी हो गए हैं। इस महीने पाकिस्तान की तरफ से 18 बार से ज्यादा फायरिंग की गई। नौ जवान शहीद हुए। वहीं, 11 लोगों की मौत हुई और 18 लोग जख्मी हुए। वहीं, इस साल 11 जुलाई तक 228 बार सीज फायर वॉयलेशन हुआ।

- आर्मी सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया, राजौरी के सुंदरबानी सेक्टर में भारतीय पोस्ट पर पाकिस्तान ने फायरिंग। भारतीय जवानों ने भी गोलीबारी का जवाब दिया। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में भारतीय सेना का जवान जयद्रथ सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में उनकी जान चली गई। 28 साल के जयद्रथ उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के भगवानपुर के रहने वाले थे। इसके अलावा एक जवान सचिन कुमार भी जख्मी हुए हैं।

- आर्मी के एक अफसर ने बताया- "पाकिस्तान ने फिर नौगाम सेक्टर में हमारी चौकियों की तरफ बिना वजह फायरिंग की। पाकिस्तान ने कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में भी सीजफायर वॉयलेशन किया। नौगाम सेक्टर में 24 घंटे के भीतर यह तीसरा सीजफायर वॉयलेशन है। राजौरी के सुंदरबनी में भी शाम 7 बजे से फायरिंग शुरू की गई थी जो देर रात चलती रही।"

- बता दें कि कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में 12 जुलाई को भारत की फॉरवर्ड पोस्ट को पाकिस्तान आर्मी ने निशाना बनाया था। इसमें दो जवान- लांस नायक रंजीत सिंह और राइफलमैन सतीश भगत शहीद हो गए थे।

पाकिस्तान ने किया 228 बार सीजफायर वॉयलेशन
- पाकिस्तान ने इस साल 11 जुलाई तक 228 बार सीजफायर वॉयलेशन किया है। राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि सीजफायर वॉयलेशन की इन घटनाओं में 24 जवान जख्मी हुए हैं।

- इसके अलावा 2014 में 153 बार सीजफायर वॉयलेशन की घटनाएं हुई, जिसमें 3 जवान शहीद हुए, वहीं 29 जवान जख्मी हुए थे। वहीं, 2015 में 152 और 2016 में 228 घटनाएं हुई, जिनमें 10 और 13 जवान शहीद हुए।

- 2015 से इस साल ग्यारह जुलाई तक आर्मी पर 27 आतंकवादी हमले हुए, जिनमें 40 जवान शहीद हुए। 

- इसके अलावा, 2014 से इस साल ग्यारह जुलाई तक एलओसी पर घुसपैठ की 84 कोशिशों को नाकामयाब किया गया, जिनमें 142 आतंकवादी मारे गये और सेना के 29 जवान शहीद हुए।

Leave a reply