top header advertisement
Home - उज्जैन << जिले में अब तक 12.23 इंच औसत वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 12.23 इंच औसत वर्षा दर्ज


 
उज्जैन 20 जुलाई। इस वर्षा सत्र में उज्जैन जिले में अब तक 12.33 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई है। उज्जैन तहसील में 10.59 इंच, घट्टिया तहसील में 11.02 इंच, खाचरौद तहसील में 15.82 इंच, नागदा तहसील में 15.62 इंच, बड़नगर तहसील में 12.59 इंच, महिदपुर तहसील में 11.92 इंच तथा तराना तहसील में 8.03 इंच वर्षा दर्ज की गई है।
भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जुलाई को सुबह 8 बजे पूर्ण हुए चौबीस घंटों में उज्जैन तहसील में 0.19 इंच वर्षा दर्ज हुई। पिछले चौबीस घंटों में सर्वाधिक वर्षा 0.62 इंच नागदा तहसील में दर्ज की गई।
गत वर्ष इस समय अवधि तक जिले में 15.29 इंच औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

Leave a reply