top header advertisement
Home - राज्य के अन्य जिलो की खबर << धरना दे रहे 11 लोंगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धरना दे रहे 11 लोंगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार



धनपुरी!  एसईसीएल सोहागपुर एरिया के धनपुरी ओसीएम के ई-सेक्टर में सोमवार को विभिन्न मांगो को लेकर आंदोलन करने के लिये सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गये और कोयला उत्पादन को बंद कराकर चकाजाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची और चकाजाम कर रहे 11 लोगो को गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई।  बताया गया है कि
धनपुरी ओसीएम के ई-सक्टर में देवहरा के लोग बगैर अनुमति अपनी विभिन्न मांगो को लेकर चकाजाम कर रहे थे। गिरफ्तार लोंगों में यदुराज पनिका,सूर्यकांत तिवारी, अवध शरण गौतम, रामसुदंर तिवारी, सुभाष तिवारी, अजीत दुबे, हेमंत तिवारी, दिनकर प्रसाद तिवारी, विरेन्द्र तिवारी, सुजीत तिवारी और तेजप्रकाश तिवारी शामिल हैं।   

 

Leave a reply